फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नगर में बस न ले जाने पर 40 बसों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम का टास्क फोर्स लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। शुक्रवार को जसवंतनगर और बकेवर में सीधे फ्लाईओवर से गुजरने पर 40 बसों का चालान किया गया है। लोगों ने बसों के नगर के अंदर से न गुजरने की शिकायत की थी।
विज्ञापन

कार्यालय सहायक प्रथम नीरज कुमार चौधरी ने टीम के साथ शुक्रवार दोपहर नेशनल हाईवे पर चेकिंग की। बकेवर चौराहे तक न जाने पर 15 बसों पर कार्रवाई की गई। जसवंतनगर में सीधे फ्लाईओवर से निकलने वाली 15 बसों पर शिकंजा कसा गया।
अजीतमल में 10 बसों पर कार्रवाई की गई।
सभी बसों के चालकों और परिचालकों पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाया गया। टीम ने अन्य डिपो की भी करीब 12 बसों के चालकों और परिचालकों की लापरवाही पकड़ी। सभी के क्षेत्रीय प्रबंधकों को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टास्क फोर्स प्रभारी नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि निर्धारित स्थान पर ठहराव न होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें