फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चार खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

Tue, 25 Apr 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। चंदगीराम स्टेडियम में संचालित भारतीय खेल प्राधिकरण के चार खिलाड़ियों का चयन नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हुआ है। यह खिलाड़ी 28 से 30 अप्रैल तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ कृष्ण ने बताया कि चार खिलाड़ियों का चयन 9 व 10 अप्रैल को हुए राज्यस्तरीय मैच के आधार पर किया गया है। बताया कि खिलाड़ी विरेंद्र सरोज लंबी कूद, संगम साहनी डेकाथलन, अग्निवेश सिंह 110 मीटर हर्डल्स, मंगल यादव 200 मीटर दौड़ में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 21वीं नेशनल फेडरेशन कप का आयोजन 28 से 30 अप्रैल तक तिरुवन्नामलाई के एथलेटिक्स स्टेडियम में किया जाएगा।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के ट्रेनर मयंक यादव ने बताया कि जनपद में ग्रास रूट लेवल पर किड्स एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आयु वर्गों की किड्स एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं आगामी माह मे कराई जाएंगी। आने वाले समय में जिले को उदयीमान खिलाड़ी प्राप्त होंगे। फेडरेशन कप के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव श्री कृष्ण यादव, गजेंद्र चौहान, कौशलेंद्र यादव, यामिनी सिंह, ओम प्रकाश आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें