इटावा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में बुधवार को 20 मरीजों की डेंगू की जांच हुई। इनमें से चार में डेंगू मिला है। इनके सैंपल एलाइजा जांच के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। अक्तूबर में अब तक डेंगू के 60 मरीज मिल चुके हैं, जबकि सितंबर में ये संख्या 13 थी।
बुधवार सुबह आठ से ग्यारह बजे तक ओपीडी में 261 मरीज आए।
डॉ. शांतनु निगम और उनके दो सहयोगी चिकित्सकों ने 100 से अधिक मरीज देखे। पैथोलॉजी में एक सितंबर से लेकर 26 अक्तूूबर तक 486 मरीजों की डेंगू की जांच हुई। इनमें 73 मरीजों में डेंगू मिला है। एलाइजा जांच में 31 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में नुमाइश चौराहा निवासी इमरान भर्ती है।