फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चार कोरोना संक्रमित और मिले

Wed, 19 Apr 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। कोरोना के चार और मरीज मिले हैं। इसके साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। चार नए संक्रमितों में दो सैफई मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज में दो और दो लोग रेलवे स्टेशन पर हुई एंटीजन जांच में संक्रमित मिले। स्टेशन पर मिले दो किशोरों में एक संक्रमित मैनपुुरी व दूसरा औरैया का रहने वाला है।
विज्ञापन

जिले में छह दिन के अंदर जनपद में आठ संक्रमितों के मिलने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे लोग जिन्हें दूसरी अथवा बूस्टर डोज नहीं लगी है, वह ज्यादा परेशान हैं।

22 से सहालग, बढ़ेगी भीड़
22 अप्रैल से सहालग का दौर शुरू हो जाएगा। रेलवे स्टेशन अथवा बस अड्डा पर यात्रियों की भीड़ भी बढ़ने की आंशका है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के लिए यात्रियों की कोरोना जांच करवाना कोई आसान काम नहीं है। निकाय चुनाव के नामांकन के बाद जोर पकड़ने और कार्यकर्ताओं व समर्थकों के प्रचार करने के दौरान चारों ओर भीड़ ही भीड़ नजर आए तो कोई बड़ी बात नहीं।
विज्ञापन



कोरोना से बचाव की बहुत जरूरत है। भीड़ में जाने से बचें और मास्क लगाए रहें। कोरोना जैसे लक्षण अथवा खांसी, जुकाम, बुखार होने पर जांच अवश्य कराएं। बताया कि कोरोना वैक्सीन की डिमांड भेजी गई है, आने पर लगाएंगे। - डॉ.गीताराम, सीएमओ

उत्कृष्ट कार्य करने पर किया पुरस्कृत
इटावा। कोविड वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य करने पर राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास व जिला वैक्सीन कोल्ड चेन मैनेजर प्रवेश मिश्रा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. अपर्णा उपाध्याय ने लखनऊ में सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें