फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: आग लगने से गेहूं की चार बीघा फसल जली

Wed, 05 Apr 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। ग्राम असदपुर में बिजली के तारों ने निकली चिंगारी से चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाया। लवेदी क्षेत्र के ग्राम असदपुर में किसान धनंजय सिंह राठौर के लगभग चार बीघा खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी। बुधवार दोपहर करीब दो बजे खेत में लगे बिजली पोल से निकले तारों से निकली चिंगारी से फसल ने आग पकड़ ली। गांव के दीपू राठौर एवं तिल्लू राठौर ने बताया कि एक माह पूर्व उनके गन्ने के खेत में भी इसी तरह बिजली के तारों से निकली चिंगारी से आग लगी थी।
विज्ञापन

इसका सरकार से तरफ से अभी तक कोई मुवावजा नहीं मिला। शिकायत करने के बावजूद भी विद्युत विभाग ने जांच पड़ताल तक नहीं की। बुधवार को फिर से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग से संपर्क करना चाहा लेकिन नंबर उपलब्ध न होने का कारण ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में पप्पू पंडित, प्रवेश राठौर, गंगा राम, बबलू, गौरी शंकर, राधे श्याम, बृजेश, मुन्नी लाला,राजेश, अंकित, मोनू, श्रीकृष्ण आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें