भरथना। साइबर ठग ने खुद को जीजा बताकर युवक से 38 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है।
मोहल्ला मंदिर दान सहाय निवासी अनुराग ने बताया वह कस्बा के बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करता है। गुरुवार को उसके पास एक व्यक्ति ने खुद को जीजा बताकर फोन किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने बोला कि किसी दूसरे व्यक्ति से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर करा रहा है, लेकिन उसके खाते में नहीं आ रहे हैं। इसके बाद साइबर ठग ने अनुराग के खाते में 10 रुपये डाल दिए। वही, 10 रुपये वापस गूगल पे करने की बात कही। अनुराग ने झांसे में आकर 10 रुपये गूगल-पे कर दिए। साइबर ठग ने अनुराग से चार बार दो-दो हजार व एक बार 30 हजार रुपये बताए नंबर पर ट्रांसफर करा लिए। अनुराग से उसने कहा कि वह दूसरे व्यक्ति से उसके खाते में 38 हजार रुपये ट्रांसफर करा देगा। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों से शिकायत कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।