इटावा। बकेवर कस्बे में सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा डाल कर आग लगा दी। इससे वायु प्रदूषण हो रहा है। वहीं सुबह टहलने वालों को धुआं फैलने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा बकेवर मे लखना रोड पर रैन बसेरा शौचालय के पास सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा एकत्रित कर उसमें आग लगाने दी थी। सुबह टहलने वाले लोगों ने बताया कि गैस धुएं से दम घुटने लगा था।