इटावा। भरथना के बालूगंज स्थित शहीद पार्क में भाजपा सभासद विजय लक्ष्मी पोरवाल के प्रतिनिधि ने रविवार को कंबल वितरण किया। प्रतिनिधि व भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सुशील पोरवाल ने कहा कि शासन की योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता है।
इस मौके पर भाजपा नगर मंत्री नवनीत गुप्ता, अरुण पोरवाल, सप्पू पोरवाल, संदीप पाल, रमेश चंद्र, हर्ष पोरवाल आदि की मौजूद रहे।