सैफई। बिहारी भटपुरा गांव में चार माह पहले हुई 20 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन लाख के जेवर और 7600 रुपये मिले हैं। दो ने चोरी कर साथी सराफ को गहने बेचने के लिए दिए थे।
30 मई को सैफई बिहारी भटपुरा निवासी विमल किशोर उर्फ संजू और हैंवरा गांव निवासी सतीश कुमार के घर पर चोरी हुई थी। दोनों घरों से चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए थे।
सैफई थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह नगला राठौर से तीन लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम हैवरा के प्रेम कुमार, सुमित कुमार और पोपट बाधमोड़े बताया है। प्रेम ने सुमित के साथ मिलकर दोनों घरों में चोरी की थी और जेवर सराफ पोपट बाधमोड़े को बेचने के लिए दे दिए थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।