फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: डेंगू के लक्षण वाले 21 मरीज मिले, 17 हैं भर्ती

Sun, 22 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शनिवार को भले ही डेंगू से पॉजिटिव कोई मरीज एलाइजा जांच में न मिला हो, लेकिन जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में हुई 62 मरीजों की एनएस-1 जांच में 21 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन

अक्तूबर के तीसरे सप्ताह में 21 दिन में 114 डेंगू के लक्षण वाले मरीज निकल चुके हैं। जो बीते दो सप्ताह में सर्वाधिक हैं। पहले सप्ताह में 54 व दूसरे सप्ताह में डेंगू के 86 लक्षण वाले मरीज निकल चुके हैं। कुल मिलाकर डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या 440 हो गई है। लक्षण वाले मरीजों में रनाकला की सुषमा,हलकुपुर की संगीता,अशोक नगर के अखिलेश, नगला जया की बबीता,महाराजपुर के गौरव, बदानिया के ओम प्रकाश, शास्त्री चौराहा के छोटू, जिला जेल के सुधीर, पक्का बाग के रिषी,चितभवन के अंजनी,जबरापुरा की शांती,रहटपुरा की वर्षा, लुहन्ना चौराहा के सरोज समेत अन्य मरीज शामिल हैं। जबकि 17 मरीज संक्रामक वार्ड में भर्ती हैं। जबकि महिला व शिशु वार्ड में बुखार के 27 मरीज भर्ती हैं, इनमें 20 बच्चे व सात महिलाएं शामिल हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 915 मरीज आए। जो इस सप्ताह में आए सबसे कम मरीज हैं। इस सप्ताह 6405 मरीज आए, इनमें से 427 मरीजों की एनएस-1 जांच में डेंगू के114 लक्षण वाले मरीज निकले। सोमवार को 1230, मंगलवार को 1095, बुधवार को 1130, गुरुवार को 1060, शुक्रवार को 975 व शनिवार को 915 मरीज आए। अक्तूबर के महीने में अब तक 20701 मरीज ओपीडी में आ चुके हैं। जबकि 1186 मरीजाें की एनएस-1 जांच में डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या 254 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें