फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: 21 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। भारत विकास परिषद संस्कार की ओर से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराया गया। इसमें 21 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थाला।
विज्ञापन

रविवार को ढोल नगाड़ों के साथ बरात आई। संस्था के लोगों ने ही घराती बनकर स्वागत किया। मिडिल स्कूल परिसर में हुए समारोह में सभी रस्में करवाई गईं। मुख्य अतिथि आदित्य अंकुर यादव ने सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि संस्था समाजसेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि पिता शिवपाल सिंह यादव सदैव ऐसे कार्यों और ऐसी संस्थाओं को सहयोग देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

भाविप संस्कार शाखा के अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, सचिव जवाहर लाल शाक्य, कोषाध्यक्ष मनोज गुप्ता खाद वाले, प्रांतीय पदाधिकारी हरिमोहन राजपूत, गणेश यादव, राजवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे। विवाह समारोह के प्रभारी पवन कुमार गुप्ता, प्रबंधन समिति के कमल कुमार गुप्ता, ओमकार यादव ने सभी काे धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें