इटावा। पालिका ने गुरुवार को पालिका ने प्रतिबंधित पॉलिथीन व प्लास्टिक के इस्तेमाल के खिलाफ शहर में अभियान चलाया। इस दौरान गाड़ीपुरा, शिवम टाकीज रोड, पक्का बाग, नया बस स्टैंड के आस पास चलाए गए अभियान के दौरान आठ दुकानदारों से कुल दो किलो सात सौ किलोग्राम प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त की गई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, एसडीएम सदर सिद्धार्थ, तहसीलदार एन राम आदि मौजूद रहे।