ऑडिशन में चयनित जिले के बच्चे।
- फोटो : ETAWHA
डांस शो डांस ऑन 2 के ऑडिशन में जिले के 20 बच्चों का चयन हुआ है। 22 फरवरी को शहर के पक्का बाग स्थित बैटल बॉयज डांस एकेडमी में ये ऑडिशन हुआ था।
अगले चरण में तीन अप्रैल को कानपुर में इन बच्चों का ऑडिशन होगा, जिसमें से चयनित बच्चों का फाइनल शो चार अप्रैल को भोजपुरी चैनल दंगल पर प्रसारित होगा।
डांस एकेडमी के डायरेक्टर अर्जुन कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को देश के विभिन्न शहरों में हुए ऑडिशन में कई बच्चों ने हिस्सा लिया था।
अगले चरण के ऑडिशन को दंगल चैनल पर तीन व चार अप्रैल को प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डांस शो का फाइनल कानपुर में चार अप्रैल को होगा।
चयनित बच्चों में राजा, अरनव, सनी राजपूत, अहाना, तान्या, मैथिली, परी, कशिका, दीक्षा, गोलू, राजा, दिव्यांशी, काजल राजपूत, प्रथा, अमन, सिद्धार्थ, अंजुम, साक्षी, आर्यन, सिमरन आदि हैं।