फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वार्डों के बीच फंसी सड़क 10 साल से नहीं बनी क्

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। करमगंज और कटरा साहब खां मोहल्ले के बीच पड़ने वाली सड़क 10 साल से जर्जर पड़ी है। दोनों तरफ लगीं इंटरलॉकिंग उखड़ गईं हैं। इसके कारण बाइक सवार अक्सर गिर जाते हैं। सभासद पालिका की मनमानी को इसका जिम्मेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन

पाइप लाइन बिछाने के लिए की गई खोदाई ने सड़क की सूरत और खराब कर दी है। ठेकेदार ने मिट्टी भरकर उस पर इंटरलॉकिंग रख दीं। पूरा रास्ता ऊबड़-खाबड़ है। दोनों मोहल्लों के लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। हाल ये है कि बुजुर्ग या बीमार को अस्पताल ले जाना हो तो दरवाजे तक ई-रिक्शा वाले भी आने से मना कर देते हैं। ऐसे में चलकर जाना पड़ता है। नालियों में गिरने का डर बना रहता है।
बच्चे हो चुके चुटहिल
कटरा साहब खां के प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षिका पुष्पा बाथम ने बताया कि उनका घर करमगंज में है। ऊबड़-खाबड़ सड़क होने से काफी परेशानी होती है। कई बार बच्चे चुटहिल हो चुके हैं। शिकायत की गई, पर समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

व्यापार हो रहा प्रभावित
कटरा साहब खां मोहल्ला निवासी रज्जन की करमगंज मोड़ पर दुकान है। उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल से सड़क की हालत यही है। आस-पड़ोस की सड़कें दो से तीन बार बन चुकी हैं, जबकि इस सड़क का नंबर नहीं आया। व्यापार प्रभावित होता है।
समाधान नहीं तो देंगे धरना
करमगंज के सभासद अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि कई बार शिकायत की जा चुकी है। नगर पालिका के अधिकारियों की मनमानी की वजह से सड़क नहीं बन पा रही है। एक सप्ताह पहले डीएम से शिकायत की थी। जल्द समाधान नहीं हुआ तो धरना दिया जाएगा।
डीएम को देंगी ज्ञापन
सभासद प्रेमलता दुबे ने बताया कि इस सड़क की वजह से दोनों मोहल्लों के लोग परेशान हैं। कई बार ईओ को पत्र लिखकर सड़क बनवाने की मांग की। समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

सड़क अगर खराब है तो दोनों वार्डों के सभासद उन्हें अपने लेटर पैड पर लिखकर दें। वह स्टीमेट तैयार कराकर सड़क का निर्माण कराएंगे।
- विनयमणि त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें