इटावा। पुलिस ने चंबल पुल पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 70 क्वार्टर देसी शराब और चार तमंचे बरामद हुए हैं। तस्करों पर एमपी में कई मामले दर्ज हैं।
एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि बढ़पुरा थाना पुलिस चंबल पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इटावा की ओर से बाइक से अवैध रूप से शराब लाई जा रही है। पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवकों को रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। पुलिस ने तस्करों को दबोच लिया।
आरोपियों ने अपना नाम शैलेंद्र सिंह तोमर व उमेश सिंह निवासी जसरथपुर थाना गोहद मध्यप्रदेश बताया है। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश से सस्ते दामों में शराब और तमंचा खरीदकर मध्य प्रदेश में बेचते थे। उन पर मध्यप्रदेश में कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को दस हजार का इनाम दिया है।