फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बुखार हुआ गंभीर, सभासद के पति और किशोरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर। डेंगू के साथ अब बुखार का प्रकोप भी बढ़ गया है। जसवंतनगर के यादव नगर में सभासद के पति और हरकूपुर गांव में एक किशोरी की बुखार से मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल में मंगलवार को 1120 मरीजों की ओपीडी हुई। इनमें 350 बुखार पीड़ित थे।
विज्ञापन

यादव नगर निवासी सभासद रत्नेश कुमारी के पति कलेक्टर सिंह (77) को कई दिन से बुखार आ रहा था। उन्हें पांच नवंबर को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने के कारण परिजन उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां सोमवार रात उनकी मौत हो गई।
उधर हरकूपुर में पूजा (17) पुत्री राम सिंह को चार दिन से तेज बुखार आ रहा था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई।
विज्ञापन

कलेक्टर सिंह और पूजा के परिजनों के मुताबिक डॉक्टर ने जांच कराई थी। इसमें प्लेटलेट्स कम होने की जानकारी हुई थी। बुखार का इलाज किया जा रहा था। जसवंतनगर सीएचसी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। बुधवार को वह दोनों जगहों पर टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में 350 बुखार से पीड़ित लोग पहुंचे। इनमें कई ने बताया कि 15 दिन से बुखार आ रहा है। दवा लेने के बाद भी फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें