इकदिल। कानपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर पिलखर के सामने से दो गोवंश तस्करों को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास डीसीएम में ग्यारह गोवंश बरामद हुए हैं। दोनों पशु तस्करों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेजा। सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर राजस्थान हनुमान गढ़ से बिहार जा रहे गोवंश से भरे डीसीएम को इटावा कानपुर हाईवे पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा। पकड़े गए पशु तस्करों ने अपना नाम कासिम अली, विनय कुमार निवासी हनुमान गढ़ राजस्थान बताया। तस्करों ने डीसीएम को भागने का प्रयास किया। तभी कस्बा इंचार्ज कासिफ हनीफ ने उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेर कर पकड़ लिया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने खड़ा कर दिया। जिसमें लदे गोवंशो को उतार कर गौशाला के लिए भिजवाया। (संवाद)