इटावा। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत मोडिफाइड साइलेंसर, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न, मल्टी हार्न के खिलाफ मंगलवार को भी चेकिंग अभियान चलाया गया। यात्री/मालकर अधिकारी वीरेन्द्र नाथ राजभर, यातायात प्रभारी सूबेदार सिंह के साथ एआरटीओ बृजेश यादव ने आईटीआई चौराहे से होते हुए बकेवर तक कई जगह वाहन चेक किए।
करीब 188 वाहनों की जांच में 43 वाहनों का यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया। इस दौरान लगभग एक लाख 76 हजार धनराशि वसूली गई। वहीं जिले में संचालित प्रदूषण जांच केंद्रों का निरीक्षण आरआई विवेक कुमार खरवार ने की।
उन्होंने प्रदूषण जांच केंद्र पर वाहनों के उत्सर्जन मानकों की जांच भी कराई। उधर, सोमवार को भी टीम की ओर से भरथना चौराहा, आईटीआई चौराहा, जसवंतनगर में चेकिंग की गई। इस दौरान 58 वाहनों की जांच की गई तथा मोटरयान अधिनियम के विभिन्न अभियोगों में कुल 47 वाहनों का चालान किया गया। तीन लाख 90 हजार जुर्माना भी वसूला गया।