फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: केंद्रीय जेल में 168 बंदियों को किया शिफ्ट

Thu, 15 Jun 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जेल में 168 बंदियों को किया शिफ्ट
विज्ञापन

फोटो नं 29 जिला कारागार से बंदियों को सेंट्रल जेल भेजने के दौरान मौजूद जेल अधीक्षक व स्टाफ।
केंद्रीय जेल में 168 बंदियों को किया शिफ्ट
इटावा। महोला स्थित सेंट्रल जेल में जिला कारागार से बंदियों को शिफ्ट करने का काम गुरुवार से शुरू कर दिया गया। पहले दिन 168 बंदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया। एसडीएम सैफई ने सेंट्रल जेल पहुंचकर व्यवस्थाओं का आंकलन किया। जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी ने बताया कि सेट्रल जेल में सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद जिला कारागार से बंदियों को शिफ्ट करने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया। पहले दिन आठ गाडियों ने 168 बंदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि रोजाना बंदियों की भेजने की व्यवस्था की कई है। जल्द ही सभी बंदियों को सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बंदियों को शिफ्ट कराने में जेल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची एसडीएम सैफई नम्रता सिंह व सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने सेंट्रल जेल में बंदियों को पढ़ने के लिए कल्याण पत्रिका भेंट कीं। उन्होंने कहा कि इसे पढ़ने से मन को शांति मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें