इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आलमपुर हौज स्थित नारायण कालेज ऑफ साइंस एंड आर्ट्स में गुरुवार को दो दिवसीय रोजगार मेला का समापन हो गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी अरशद अली ने बताया दूसरे व अंतिम दिन रोजगार मेला में 16 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें कुल 2315 युवाओं ने भाग लिया। 316 का चयन ही हो सका। पहले दिन कुल नौ कंपनियों ने प्रतिभाग किया था जिसमें 252 बेरोजगारों का चयन किया गया था। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से प्रधान सहायक अहिबरन सिंह समेत पूरा स्टाफ रोजगार मेला को सफल बनाने में लगा रहा।