फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पांच माह में 15वें वन्यजीव की मौत

Sun, 03 Dec 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
- 11 अक्तूबर को केसरी की मां शेरनी जेनिफर की हुई थी बीमारी से मौत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सफारी पार्क में संरक्षित वन्यजीवों की मौत लगातार हो रही है। पांच माह में 15वें वन्यजीव की मौत हुई है। 11 अक्तूबर को शेर केसरी की मां जेनिफर की भी बीमारी से मौत हुई थी। उधर, अभी सफारी में एक और शेर बाहुबली भी बीमार चल रहा है।
विज्ञापन



सफारी पार्क में जुलाई से लगातार वन्यजीवों की मौत का सिलसिला जारी है। पांच शावकों की मौत के बाद भालू, तेंदुए, चीतल और फिर शेरनी जेनिफर की 11 अक्तूबर को मौत के बाद अब शेर केसरी की मौत हो गई है। सफारी में शुरुआत से अभी तक 13 शावकों समेत 22 शेरों की मौत हो चुकी हैं। वहीं, कई अन्य वन्यजीव भी शामिल हैं। हालांकि इनमें कई वन्यजीवों की बीमारी तो कुछ रेस्क्यू करके लाए गए तेंदुए भी शामिल हैं। लगातार वन्यजीवों की मौत के बाद से सपा लगातार हमलावर हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार स्टाफ पर लापरवाही की वजह से वन्यजीवों की मौत के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने शनिवार को भी केसरी की मौत होने के बाद एक्स पर ट्वीट करके व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें