फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुतबे में कम होंगे असलहे, लाइसेंस सरेंडर करने की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट में संशोधन के बाद डीएम जेबी सिंह ने जिले के 15800 असलहा लाइसेंस धारकों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

इसमें दो से अधिक असलहों के लाइसेंस होने पर सरेंडर करने की बात कही गई है। अभी तक की जांच में 52 लोगों के पास तीन असलहे होने की बात सामने आई है।
डीएम ने बताया कि मंत्रालय की ओर से जारी गजट में स्पष्ट किया गया है कि एक व्यक्ति दो से अधिक असलहों के लाइसेंस नहीं ले सकता है।
इस पर जिला प्रशासन ने छानबीन शुरू की तो जिले से जारी कुल 15800 लाइसेंसधारियों में 52 ऐसे मिले जिनके पास तीन असलहे हैं।
हालांकि प्रशासन का मानना है कि अलग-अलग जिलों से लाइसेंस बनवाकर कई असलहे रखने वालों की संख्या काफी ज्यादा है।
ऐसे लोग सूचना के बाद भी सामने नहीं आ रहे हैं। डीएम जेबी सिंह का कहना है कि सूचना जारी होने के बाद भी जो लोग लाइसेंस सरेंडर नहीं कर रहे, पड़ताल में पकड़े जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें