इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत किसी ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्र के गांव चौगान निवासी नीरज (23) पुत्र श्याम सिंह सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे लाइन पार कर रहा था।
इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।