फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: बिजली चोरी में 15 लोगों के काटे कनेक्शन

Thu, 22 Feb 2024 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। लखना कस्बे में तीन लोगों को चोरी से बिजली का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया है। चेकिंग अभियान में 15 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एसडीओ भूपसिंह व जेई वीरेंद्र सिंह ने अभियान चलाया। एसडीओ ने बताया कि लखना देहात के मजरा अड्डा परम सिंह में बिजली चोरी करते योगेंद्र, यदुनाथ, विद्यादेवी को पकड़ा गया। एक लाख 35 हजार रुपये बकाया वसूली करने के साथ दो उपभोक्ताओं के कनेक्शनों में भार वृद्धि की गई। साथ ही चार नए कनेक्शन भी दिए गए। वहीं सात उपभोक्ताओं ने घरेलू कनेक्शन को कामर्शियल कनैक्शन में परिवर्तित करवाया। सुरेश पांडेय, प्रेम सिंह, महेंद्र सिंह, विपिन शुक्ला, रविंद्र तिवारी रहे। संवाद
विज्ञापन

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
जसवंतनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि शिव किशोर धनगर ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को ऐसे लाभार्थियों के पास पहुंचना है जिन्हें सरकार से लाभ प्राप्त हो रहे है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक आईटी विभाग शरद तिवारी, मंडल अभियान संयोजक बलवंत तोमर,वरिष्ठ नेता लज्जाराम प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद शर्मा, जिलामंत्री युवा मोर्चा श्रेयस मिश्रा,जयशिव बाल्मीकि, दीपक धाकरे, सुरेश गुप्ता, अजीत दिवाकर दलवीर सिंह,शशिकांत चौधरी, राजीव उपाध्याय, मनीष गुप्ता, प्रभात दुबे दीपिका अनमोल, कीर्ति भदौरिया, उमेश शाक्य रहे। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू ने की। संवाद
सहकारी बैंक के कर्मचारियों को दी विदाई
निवाड़ीकला। महेवा स्थित जिला सहकारी बैंक में कार्यरत कैशियर राजेंद्र कुमार एवं अरविंद कुमार का स्थानांतरण होने के बाद विदाई दी गई। इनकी जगह पर चकरनगर से सुदेश कुमार व अजीतमल से दीपमाला का स्थानांतरण होकर आए है। बैंक के प्रबंधक संजय कुमार यादव ने विदाई दी। कहा कि स्थानांतरण तो नौकरी में एक सामान्य प्रक्रिया है। हरी चौबे , राजेश दुबे ,गोपाल दीक्षित ,संजय शर्मा ,अमित शर्मा ,लखननरेश कुशवाहा रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें