इटावा। राजकीय आईटीआई में बुधवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन टाटा मोटर्स लखनऊ की ओर से किया गया। फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक और कोपा सहित विभिन्न ट्रेडों के कुल 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कंपनी के प्रतिनिधि राहुल पांडे ने छात्रों को मोटर्स की कार्यप्रणाली और तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने जनरल और टेक्निकल जानकारी साझा करने के बाद अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें से 14 छात्रों का चयन किया गया। नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने छात्रों को सलाह दी कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्यस्थल पर अपनी पहचान बनाएं। प्लेसमेंट प्रभारी लेफ्टिनेंट प्रशांत कमल ने प्रशिक्षणार्थियों को कंपनी के नियमों के अनुपालन के प्रति प्रेरित किया।