फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ब्लड बैंक में बचा 14 यूनिट खून

Fri, 09 Jun 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। विश्व रक्तदाता दिवस में छह दिन का समय शेष है, लेकिन जिला अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक के स्टॉक में महज कुछ यूनिट खून बचा है। हाल यह है कि करीब साढ़े 600 यूनिट खून का स्टॉक रखने वाले ब्लड बैंक में गुुरुवार को महज 14 यूनिट खून था। जो बुधवार की अपेक्षा एक यूनिट खून ज्यादा है। जबकि मंगलवार को ब्लड बैंक में मात्र एक यूनिट खून ही बचा था।
एक ओर ब्लड बैंक एनीमिया से ग्रसित है। बावजूद इसके समाजसेवी संस्थाओं और स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने अभी तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। करीब डेढ़ महीने बाद छह जून को आयोजित रक्तदान शिविर में उम्मीद थी कि अच्छी संख्या में ब्लड मिल जाएगा, लेकिन महज सात यूनिट खून ही मिल सका।
विज्ञापन

हालांकि रोजाना करीब आठ से दस लोग अपने मरीजों को रक्त देने के उद्देश्य से आते हैं। जब तक कोई समाजसेवी संगठन और स्वैच्छिक रक्तदाता इस महादानी अभियान में आगे नहीं आते तब तक ब्लड बैंक के हालात में सुधार होने की संभावना बनती दिखाई नहीं पड़ रही है। अमर उजाला फाउंडेशन हर साल की तरह इस बार भी विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगा।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ.एमएम आर्या व ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.नीतू द्विवेदी ने जिले के समाजसेवी संगठनों, व्यापारिक संगठनों, सरकारी कर्मियों के संगठनों व स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले लोगों ने इस कार्य में बढ़ चढ़कर रक्तदान करने की अपील की है। जिससे किसी व्यक्ति की जान बचाई जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें