फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: तालाब किनारे निकला 13 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
फोटो: 7 अजगर का रेस्क्यू कर ले जाते वन विभाग कर्मी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फोटो: 7 अजगर का रेस्क्यू कर ले जाते वन विभाग कर्मी। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन

= वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा
लवेदी। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इंगुर्री में शनिवार को तालाब किनारे खेत के पास करीब 13 फीट लंबा अजगर निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। खेत के पास अजगर होने की खबर से लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। गांव निवासी संटू कठेरिया ने सर्वेश तिवारी के खेत के पास अजगर को देखा। उन्होंने तत्काल आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। लंबा चौड़ा अजगर देख ग्रामीणों ने वन विभाग के भी इसकी सूचना दी। इसके बाद कैटल गार्ड सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर क रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित प्राकृतिक वास में छोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अजगर 13 फीट लंबा और 15 किलो वजनी था। वन विभाग की तत्परता से अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें