उदी। बढ़पुरा ब्लॉक परिसर में मंगलवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगाया गया। इसमें कुल 335 युवाओं ने सात कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने साक्षात्कार दिया। 124 का चयन नौकरी के लिए हुआ है।
रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत ने किया। मेले में कुल सात कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 335 अभ्यार्थी उपस्थित हुए। इनमें 124 का चयन किया गया। एलआईसी इटावा ने 46 का साक्षात्कार लिया। इनमे से 10 चयनित किए। पीपल ट्री ऑनलाइन कंपन ने 79 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 28 को चयनित किया। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने 83 का साक्षात्कार लेकर 20 का चयन किया। बीएसएस टेक सलूशन में नौकरी के लिए 88 ने साक्षात्कार दिया। इनमें से 26 का चयन हुआ। बजाज कैपिटल में 71 प्रतिभागियों में 23 का चनय हुआ। एलगो इंडिया में 68 प्रतिभागियों में से 17 का चयन किया गया। इस मेले में जिला संयोजक अधिकारी सचिन कुमार, सहायक संयोजन अधिकारी शुभम वर्मा, अनुदेशक आईटीआई प्रशांत कमल, कौशल विकास मिशन से एमआईएस मैनेजर विवेक कुलश्रेष्ठ, दीपक कुमार सिंह व राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।