फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: जलभराव से 12 गांवों के लोग परेशान

Sun, 12 Feb 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




इटावा। 12 गांवों को जोड़ने वाले जारीखेड़ा मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोग परेशान हैं। इस रोड पर पूरे साल गंदा पानी और कीचड़ रहता है। आए दिन लोग फिसलकर घायल होते हैं।

गांव में नाला न होने की वजह से पानी सड़कों पर भरता है। सूरज पाल, शोभाराम, अशोक कुमार, राजीव कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, धनी राम, सुघर सिंह, वीर पाल सिंह, ब्रजेश कुमार आदि ने बताया कि घरों से निकलने वाला दूषित पानी मार्ग पर इकट्ठा हो जाता है। अर्जुन का नग्ला, नग्ला भगत, अधियापुरा, कुंजपुरा समेत करीब 12 गांवों के लोग इस मार्ग से निकलते हैं।
विज्ञापन

कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। ग्राम प्रधान गुलाब ने बताया कि पास की नदी से जोड़कर नाला बनाने के बाद ही इस समस्या का समाधान हो सकता है, लेकिन बजट का अभाव है।



लोगों ने बताई समस्या


जरीखेड़ा के मेहपाल सिंह का कहना है कि कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। नाला बनवा दिया जाए तो नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन


गांव के विजय का कहना है कि आए दिन लोग गिरकर घायल होते हैं। स्कूली बच्चे तो रोज कपड़े गंदे कर लाते हैं। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन सुनवाई नहीं होती। हर बार सिर्फ आश्वासन ही दे दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें