इटावा। जिले के हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिचपुरी के पास हुई जहां बाइक से जा रहे अजब सिंह पुत्र लाल सिंह महेश पुत्र विजय बहादुर निवासी डूंगरी थाना वैदपुरा व श्रीकृष्ण पुत्र फुंदी लाल निवासी पुरबियाटोला को तेजी से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। दूसरी घटना पछांयगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत जैतपुरा के पास हुई जहां अचानक एक टेंपो के पलटने से उसमें सवार कुसमा देवी पत्नी अरुण कुमार,राहुल पुत्र अवघेश व सनी पुत्र अरूण कुमार निवासी पुरा कीरत सिंह थाना पछायगांव घायल हो गए। तीसरी घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अधियापुरा मोड के पास हुई जहां सड़क के किनारे सवारी के इंतजार में खड़ी सीता पत्नी हृदयराम व ज्योति पत्नी रामरतन निवासी बिरौली थाना वैदपुरा घायल हो गई। चौथी घटना ईदगाह क ेपास हुई जहां बाइक व स्कूटर की आपसी भिड़ंत में विशन चंद पुत्र खुरशेद बहादुर निवासी पीली कोठी व दिनेश पुत्र इंद्रजीत निवासी उदी मोड थाना बढ़पुरा घायल हो गए। इसके अलावा लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत तुर्कपुरा के पास साइकिल से जा रहे वीरपाल पुत्र दिनेश कुमार को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।