फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: चंबल में छोड़े गए 1110 कछुए, ढोढ़ प्रजाति के हैं सर्वाधिक कुछए, पहले अंडों को भेजते हैं सेंटर

Thu, 23 Feb 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

सेंक्च्युरी क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि चंबल नदी में करीब एक लाख कछुए हैं। इनमें कटवाह प्रजाति का कछुआ मांसाहारी व शाकाहारी दोनों होता है।
विज्ञापन
चंबल के टापू पर बैठे कछुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में चकरनगर के चंबल सेंक्च्युरी क्षेत्र में बुधवार को 1110 कछुए नदी में छोड़े गए। इनमें साल प्रजाति के 20, कटहवा के 48, चित्रा के 73 और ढोढ़ के 969 कछुए शामिल हैं। सेंक्च्युरी क्षेत्र के रेंजर हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि गर्मियों में चंबल नदी से कछुओं के अंडों को एकत्र करके कुकरैल सेंटर भेजा जाता है।

विज्ञापन

वहां तापमान नियंत्रित रखते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा अंडों से कछुए हासिल किए जा सकें। इसके बाद इन्हें चंबल नदी में छोड़ दिया जाता है। पिछले साल जून में कुकरैल सेंटर की टीम इटावा से डेढ़ हजार कछुओं के अंडे लेकर गई थी। वहीं से कछुए लाकर छोड़े गए हैं।
इस दौरान कुकरैल केंद्र के वन दरोगा मनोज कुमार, वन्य जीव रक्षक जितेंद्र कुमार मौर्य, सेंक्च्युरी प्रोजेक्ट आगरा के वन दरोगा चंद्रभान सिंह, वन जीव रक्षक महेंद्र प्रताप, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे। चंबल नदी में करीब एक लाख कछुए हैं। इनमें कटवाह प्रजाति का कछुआ मांसाहारी व शाकाहारी दोनों होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें