जसवंतनगर। यातायात माह के तहत सोमवार देर शाम को एआरटीओ ने लोगों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 लोगों का चालान कर एक वाहन सीज किया।
यातायात माह के तहत एआरटीओ ब्रजेश यादव के साथ थाना प्रभारी ने नेशनल हाईवे के बस स्टैंड चौराहे पर वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर से अल्कोहल चेकिंग की। इस दौरान सात लोग नशे में वाहन चलाते मिले। इन पर ऑन लाइन लगभग चालीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। एक सैकड़ा से ज्यादा वाहन चालकों को चेक किया। इसमें 11 वाहनों का चालान किया गया। एक वाहन को सीज किया गया। इस दौरान एआरटीओ ब्रजेश कुमार, थाना निरीक्षक कपिल दुबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज धामा सहित पुलिस बल मौजूद रहा।