फाेटो 13:::नुमाइश पंडाल में आयोजित शादी समारोह में यज्ञ में आहूति देते नव दंपती। संवाद
इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नुमाइश पंडाल में गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 103 जोड़े एक दूजे के हुए। नवदंपती ने एक दूजे के साथ खुशहाल जीवन बिताने की कसमें खाईं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार शशि ने बताया कि अब इस योजना में शादी के लिए आनलाइन पंजीकरण कराया जाता है। जिन जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, उनका विवाह कराया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जोड़े के वि वाह पर सरकार की ओर से 51 हजार रुपये खर्च किए जाते हैं। इनमें से 35 हजार रुपये खाते में जमा किए जाते हैं। दस हजार रुपये का गृहस्थी का सा मान दिय जाता है। संवाद