इटावा। आगरा के सिकंदरा स्मारक से सफारी लाए गए 10 काले हिरण स्वस्थ हैं। इन्हें एक माह क्वारंटीन रखने के बाद सफरी में विचरण के लिए छोड़ा जाएगा।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद तत्काल प्रभाव से सिकंदारा स्मारक से काले हिरणों को सफारी पार्क लाना शुरू कर दिया गया है। दो बार में अभी तक 10 काले हिरण लाए गए हैं। शनिवार को लाए गए काले हिरणों में एक नर और चार मादा हिरण हैं। सोमवार को पांच काले हिरण लाए गए हैं। यह सभी मादा हैं। सभी काले हिरणों को सफारी में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है।
सफारी निदेशक एसएन मिश्रा के निर्देश पर सफारी की टीम काले हिरणों का संरक्षण करने में लगी है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रॉबिन ने बताया कि सभी काले हिरण स्वस्थ हैं।