फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: रोडवेज चालक के घर से दिनदहाडे डेढ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना (इटावा)। क्षेत्र के ग्राम नगला राजा में चोरो ने दिनदहाड़े एक मकान के ताले तोड दिए। चोरों ने घर में घुसकर जेवर, नकदी सहित अन्य सामान चुरो ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ लाख रूपये बताई गई है।
विज्ञापन

ग्राम नगला राजा निवासी लाड़न सिंह रोडवेज में चालक हैं। मंगलवार सुबह वह खेत पर फसल की सिंचाई करने गए थे। दोपहर में पत्नी निर्मला देवी घर में ताला लगाकर उन्हें खाना देने गईं थीं। करीब डेढ बजे स्कूल से लौटे पुत्र सक्षम और पुत्री खुशी ताला लगा देख घर के बाहर बैठ गए।
काफी देर तक निर्मला नहीं लौटीं तो बच्चे पीछे की दीवार फांदकर घर में पहुंच गए। कमरे और अलमारी के ताले टूटे देख पड़ोसियों को जानकारी दी। सूचना पर निर्मला और लाडन भी घर लौट आए।
विज्ञापन

निर्मला ने बताया कि चोर सोने की छह अंगूठी, एक जंजीर, एक जोड़ी पायल, बाला, कंठी माला और पांच हजार रुपये ले गए हैं। चोर घर के पीछे की दीवार फांद कर घर में घुसे थे। सूचना पर एसएसआई जय सिंह ने घर में जांच पड़ताल की। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

14 नवंबर को गांव के महिपाल सिंह के घर से भी दिन दहाड़े 12 लाख के जेवर चोरी हुए थे। पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें