फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 11 विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य, बंद होगा यू डायस का पोर्टल

Thu, 04 May 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनवरी माह से यू-डायस पर विद्यालयों की सूचना मांगी गई थी। जहां विद्यार्थियों का विवरण सहित विद्यालय का रखरखाव व शिक्षकों का विवरण मांगा गया, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यालय ऐसे हैं, जिन्होंने पूरा विवरण नहीं दिया। उधर, शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी कर दिए कि नोडल अधिकारी बनाकर विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को 11 वित्तविहीन विद्यालय बंद व छात्र संख्या शून्य मिली। इस पर डीआईओएस ने बीएसए को इन विद्यालयों का यू-डायस पोर्टल बंद करने को पत्र भेजा है। डीआईओएस मिथलेश कुमार ने बताया शासन से यू-डायस पर सूचना मांगी गई। कुछ विद्यालयों को छोड़ अन्य विद्यालयों ने सूचना देने में हीलाहवाली की। जहां विद्यालय संचालकों को नोटिस जारी किए गए। इसके बाद कुछ विद्यालयों ने सूचना दी, लेकिन वह पूरी नहीं दी। डीआईओएस ने बताया यू-डायस के बनाए गए नोडल अधिकारियों द्वारा विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया। जहां कुछ विद्यालय में ताला बंद मिला। इस पर विद्यालय के संचालक सहित प्रधानाचार्य से संपर्क किया गया। विद्यालयों में छात्र संख्या शून्य होने की बात कही गई। इस पर बीएसए को यू-डायस का पोर्टल बंद करने को पत्र लिखा गया है। डीआईओएस ने बताया कि सकीट क्षेत्र के दो, अलीगंज व जलेसर क्षेत्र के एक-एक व शीतलपुर क्षेत्र के सात विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें