कस्बा के एटा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
गुरुवार को सुबह लोगों ने एक युवक का शव रेलवे ट्रेक के निकट क्षत विक्षत पड़ा हुआ देखा। जैसे जैसे लोगों को रेलवे ट्रैक के समीप युवक के शव पड़े होने की जानकारी हुई, आस-पास के लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक कपड़ों की तलाशी ली गई। उसकी जेब में रखे कागजों से उसकी शनाख्त हुई। युवक अमलेश पुत्र मानसिंह निवासी बस्तौली थाना सुन्नगढ़ी पाया गया। घटना की सूचना युवक के परिवारीजनों को दी गई। युवक की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवारीजनों में कोहराम मच गया।