जेएलएन पीजी कालेज एनएसएस की छात्र इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन एचएस लॉ कालेज में बुधवार कोक हुआ। अध्यक्षता कर रहे हरनाथ सिंह यादव, पूर्व एमएलसी ने कहा कि युवा राष्ट्र का भविष्य हैं। उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि चरित्रवान युवा ही देश की सच्ची ताकत हैं। सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी उमाकांत चौबे ने सात दिवसीय शिविर में छात्रों की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। डा. कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कविताओं के जरिए संदेश दिया। इस मौके पर डा. हरिओम शर्मा, सूर्यभान सिंह, कुलदीप कुमार, नरोत्तम सिंह, धर्मपाल गुप्ता, प्राचार्य डा. नरेंद्र सिंह यादव, डा. वाचस्पति यादव मौजूद रहे।