फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: परीक्षा देकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

Thu, 03 Oct 2024 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला किसी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह आगरा से एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) की परीक्षा देकर लौट रहा था। इसके साथ बैठा हुआ एक युवक घायल हो गया। वहीं, अन्य सड़क हादसों में पीएसी व दिल्ली पुलिस के जवान सहित 5 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

शहर के अवंतीबाई नगर निवासी अवनीश कुमार ने बताया भाई अजीत कुमार (21) मंगलवार की सुबह परीक्षा देने आगरा गए थे। वहां से लौटते समय देर शाम कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर नगला किसी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई के साथ बाइक पर शिकोहाबाद निवासी ध्रुव कुमार भी था। वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल ध्रुव को आगरा रेफर किया गया है। पुलिस ने अजीत के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इसके अलावा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में नगला गलू के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पीएसी जवान योगेंद्र निवासी खेरागढ़ आगरा और दिल्ली पुलिस के जवान जय भगवान निवासी बीपीओ कोरी दिल्ली घायल हो गए। यह लोग अवागढ़ से एटा की ओर आ रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। इसके अलावा थाना रिजोर के गांव फफोतू निवासी राहुल और राजेश की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गिर गई। जिसके चलते दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं आगरा से दवा लेकर लौट रहे मुनेश निवासी थाना व कस्बा सिकंदरपुर वैश्य जिला कासगंज घायल हो गए। मुनेश ने बताया कि अवागढ़ थाना क्षेद्ध में वसुंधरा पेट्रोल पंप के पास टेंपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते वह घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस परीक्षा में हासिल किए थे अच्छे अंक
अवनीश ने बताया कि बड़े भाई अजय कुमार पुलिस विभाग में आरक्षी हैं। अजीत ने भी पुलिस भर्ती परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही वह एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) की परीक्षा देने गए थे। अजीत की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें