फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हरियाणा से लौटे युवक से लूट, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
मारहरा पुलिस की गिरफ्त मे लूट का आरोपी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/मारहरा। थाना व कस्बा मारहरा में 14 जनवरी की शाम करीब पांच बजे दो लुटेरों ने हरियाणा से लौटे युवक से नकदी और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित ने रविवार को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोईउद्दीनपुर निवासी अतुल कुमार बल्लभगढ़ (हरियाणा) में नौकरी करता है। वहां से शनिवार की शाम करीब पांच बजे कस्बा मारहरा पहुंचा। तभी जामा मस्जिद के पास दो युवक मिले, जो उसे टावर की ओर से खींच ले गए। तमंचा दिखाकर 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। लुटेरों का शिकार युवक घबरा गया और सीधे अपने गांव पहुंचा। यहां अपने साथ हुई वारदात के बारे में परिजनों को जानकारी दी। रविवार सुबह थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला, तो दोनों लुटेरों के चेहरे पहचान में आ गए। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि वारदात के 24 घंटे के अंदर आरोपी उरूज निवासी मोहल्ला काजी थाना मारहरा को गिरफ्तार किया गया है। इससे लूट के 10 हजार रुपये व मोबाइल बरामद कर लिया है। पूछताछ में दूसरे आरोपी का नाम दानिश बताया है। इसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें