फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र में युवक निकला डेंगू पॉजिटिव

Wed, 14 Aug 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएससी और निजी नर्सिंग होम में बुखार से ग्रसित लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। अब अवागढ़ क्षेत्र में युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन


बारिश के बाद से अचानक से बुखार पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है। यह बात मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के आंकड़े बता रहे हैं। यहां प्रत्येक दिन 200 से ढाई सौ मरीज बुखार के उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के लगाए गए शिविरों में भी प्रतिदिन बुखार के पीड़ितों की मलेरिया और डेंगू की जांच की जा रही है। बड़ी संख्या में शिविर में भी बुखार की पीड़ित उपचार के लिए पहुंचते हैं। जनपद में मलेरिया की जांच की बात करें अब तक 60000 से अधिक जांच हो चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में मलेरिया के 7 पॉजिटिव दर्ज हैं। डेंगू की बात की जाए तो जिले में 3000 के करीब एलाइजा डेंगू की जांच बुखार पीड़ितों की हुई है। इसमें 2 डेंगू के पॉजिटिव आए हैं दूसरा डेंगू का पॉजिटिव सोमवार को आई रिपोर्ट में अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के गांव भोपतपुर निवासी गुलाम हुसैन है। बताया गया युवक अब ठीक है उसका उपचार चल रहा है।



ओपीडी में मरीजों की भीड़ के साथ बढ़ाए गए चिकित्सक
एटा। कभी बारिश तो कभी तेज धूप से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। मंगलवार को 1800 मरीज पहुंचे। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन विभाग में रही। मरीजों की भीड़ को देखते हुए ओपीडी में मेडिसिन के अलावा अन्य विभागों में भी चिकित्सक अलग-अलग कक्षों में बैठने लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को ओपीडी सुबह 8 बजे से पहले ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। पर्चा काउंटर खुलते ही मरीजों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद चिकित्सकाें के कक्षों के बाहर भी मरीजों की भीड़ जमा हो गई। मरीजों को दिक्कत न हो इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने मेडिसिन सहित अस्थि विभाग, सहित मनोचिकित्सक व अन्य विभागों में दो-दो कक्षाें में चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। पहले मेडिसिन सहित अन्य विभागों में एक- एक कक्ष में ही चिकित्सक बैठते थे। सर्वाधिक भीड़ मेडिसिन सहित त्वचा और अस्थि रोग विभाग में रही। मेडिसिन में 418 मरीजों का उपचार किया गया। यहां बुखार के मरीजों की संख्या 220 के लगभग रही। चिकित्सक शैलेष कुमार व डॉ. इमाम ने बताया वायरल बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है।



पर्चा काउंटर पर हुई धक्का-मुक्की
मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर मरीजों में धक्का- मुक्की हो गई। ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने व्यवस्था को संभाला। बताया गया मरीजाें की संख्या अधिक होने के कारण समस्या हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें