फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: इलाज के दौरान युवक की मौत, शव रखकर लगाया जाम

Wed, 09 Aug 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। भैंस खरीदने गया युवक 6 अगस्त को घायल अवस्था में मिला। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी आगरा में मौत हो गई। इसके बाद परिजन हत्या व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। रिपोर्ट दर्ज न होने पर जलेसर-सादाबाद रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव सालवाहनपुर निवासी सुमित्रा देवी ने बताया कि उसके पति अशोक कुमार 6 अगस्त को सुबह करीब 9 बजे गांव भूड़गड्ढा निवासी हरवीर और आकाश के साथ मोटरसाइकिल पर गए थे। उनके पास भैंस खरीदने के लिए 1.50 लाख रुपये रखे थे। जलेसर पहुंचकर दोनों लोगों ने पति को अपनी बाइक पर बैठा लिया। शाम तक जब पति वापस नहीं आए तो तलाश की। रात 8.30 बजे सूचना मिली कि पति आगरा चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े हैं। गांव के लोगों को लेकर मैं वहां पहुंची। उनके सिर से खून बह रहा था। घाव कोई भारी चीज लगने का था। पास में रखे डेढ़ लाख रुपये भी नहीं थे।

जलेसर अस्पताल से गंभीर हालत होने पर इलाज के लिए आगरा ले गए। जहां बुधवार तड़के 3 बजे पति की मौत हो गई। हरवीर सिंह व आकाश के विरुद्ध रुपये लूटने व पति को जान से मार देने की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सुमित्रा देवी ने तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने इसे हादसा बताते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद शाम करीब 8 बजे परिजन ने शव को गांव के बाहर जलेसर-सादाबाद रोड पर रखकर जाम लगा दिया। देररात तक जाम लगा रहा। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सकरौली थाना क्षेत्र में हादसा हुआ था। वहीं मुकदमा लिखा जाना चाहिए। परिजन को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें