फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सराय बूलेखां में डेंगू से युवक की मौत

Tue, 14 Nov 2023 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मारहरा। पालिका क्षेत्र के गांव सराय बूलेखां निवासी एक युवक की डेंगू बुखार से उपचार के दौरान मौत हो गई। धर्मेंद्र (28) नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सात दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने घर पर सूचना दी तो बड़ा भाई प्रमोद कुमार नोएडा जाकर उसको घर ले आया। परिजन इलाज के लिए कासगंज ले गए।
विज्ञापन

खून की जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया। शनिवार को धर्मेंद्र की तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिस पर डॉक्टर ने परिजन से कहीं बाहर ले जाने की बात कही। परिजन धर्मेंद्र को फिरोजाबाद ले गए, जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। दोपहर तक शव को यहां लाया गया। शाम के समय अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें