फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हॉकी-डंडों से पीटकर युवक को अधमरा किया

Tue, 12 May 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। सरायनीम गांव के जैकी यादव सहित पांच युवकों ने सकरौली थाना क्षेत्र के नगला उम्मेद निवासी रणबहादुर पर मंगलवार को हमला कर दिया। हमलावरों ने हॉकी और डंडे से पीटकर रणबहादुर को अधमरा कर दिया। हमलावारों की अधिक संख्या होने पर आसपास के लोगों ने हस्तक्षेप नहीं किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते चले गए। इसके बाद घायल रणबहादुर को अस्पताल पहुंचाया गया। घायल युवक ने बताया हमलावरों से उसका कई माह पहले विवाद हो गया था। सोमवार को वह बाइक से गांव जा रहा था, रास्ते में सरायनीम से गुजरते समय हमलावरों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। युवक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें