फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खाने के बाद सोया युवक, सुबह घर में मिला मृत

Tue, 10 Nov 2026 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। खाना खाने के बाद सोने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव औनेरा निवासी रामसेवक ने बताया कि छोटा भाई सुदामा (35) वर्तमान में किला रोड स्थित जैन मंदिर के पास रहता था। वह नौ नवंबर की शाम करीब चार बजे उनके पास आया था। रात में घर पर खाना खाने के बाद वह सोने चला गया। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और घर पर ही उसकी मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी हुई। इसके बाद थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया और मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने फौती सूचना दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें