फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कूलर में आए करंट से चिपका युवक, मौत

Wed, 05 Jul 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के नदराला गांव में मंगलवार रात कूलर में करंट आ गया। इसमें चिपककर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार रात सचिन (22) नहाने के बाद खाना खाने जा रहा था। कूलर चलाने के लिए प्लग लगाया। इसी दौरान कूलर से छू गया तो चिपक गया। उसमें करंट आ रहा था। काफी देर तक युवक कूलर से चिपका रहा।
विज्ञापन

उसने करंट से बचने के लिए प्रयास किया। इस बीच कूलर गिर गया। कूलर गिरने की आवाज सुनते ही घर वाले पहुंचे और उसको कूलर से छुड़ाया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद परिजन उसे अलीगंज निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव वालों ने बताया कि 5-6 दिन पहले उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें