फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर जीटी रोड किया जाम, 11 माह पहले हुई थी शादी

Fri, 14 Apr 2023 06:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या हो गई। परिजनों ने जीटी रोड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इससे लंबा जाम लग गया। अभी 11 माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने हत्या करने की बात कही है। वहीं ससुराली खुदकुशी करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में ससुराल आए युवक की गोली मारकर हत्या हो गई। गोली सीने में लगी और छलनी कर गई। ससुर व अन्य लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बेटे की हत्या किए जाने की बात कही। शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। वहीं ससुर व अन्य परिवारीजन युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

रसूलपुर सोंहार गांव अपनी ससुराल आया था युवक

कोतवाली देहात क्षेत्र के रामपुर घनश्याम गांव निवासी देवेंद्र सिंह (25) की गोली लगने से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मौत हुई। वह मलावन थाना क्षेत्र रसूलपुर सोंहार गांव अपनी ससुराल आया था। घटना के बाद ससुर अमर सिंह अन्य परिवारीजनों के साथ उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी देवेंद्र सिंह के परिजनों को मिली तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। साथ में गांव के सैकड़ों लोग भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां से शव को जबरन ले जाकर जीटी रोड पर रख कर प्रदर्शन करने लगे। इससे जीटी रोड में लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन

पुलिस से छीन लिया शव

जाम लगाने की सूचना पर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने शव को स्ट्रेचर सहित लाकर मेडिकल कॉलेज की ओटी में रखवाया। तभी पीछे-पीछे सैकड़ों महिला पुरुषों ने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस से शव को छीनकर फिर जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया।

दामाद ने खुद को गोली मार ली

मृतक के भाई सत्यदेव उर्फ गुड्डू का आरोप है कि भाई को फोन पर ससुराल बुलाने के बाद गोली मारकर हत्या की गई है। जबकि ससुर अमर सिंह ने बताया कि बेटी अमित्ती देवी को बुलाने के लिए दामाद बाइक से दोपहर करीब 12 बजे गांव पहुंचे थे। बेटी से तुरंत चलने के लिए कहा। उस समय घर पर कोई नहीं था। बेटी ने परिजनों का इंतजार करने की बात कही। इसी बात को लेकर दामाद ने खुद को गोली मार ली।

13 मई को हुई थी युवक की शादी

बताया कि देवेंद्र की शादी 13 मई 2022 को अमित्ती देवी के साथ हुई थी। एक माह पहले पत्नी ने ऑपरेशन से बेटी को जन्म दिया था। करीब 15 दिन पहले ही वह मायके गई थी। जिसको बुलाने के लिए युवक ससुराल पहुंचा था।

मौके से तमंचा बरामद हुआ है 

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक की ससुराल में गोली लगने से मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। जबकि, ससुरालीजन खुद को गोली मारने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। मौके से तमंचा बरामद हुआ है। इससे प्रथम दृष्टया खुदकुशी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें