फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर में आ रहे करंट से चिपका युवक, एक घंटे तक तड़पता रहा; तोड़ दिया दम

Mon, 03 Jul 2023 09:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर में आ रहे करंट से युवक चिपक गया। वह करीब एक घंटे तक तड़पता रहा। इसके बाद दम तोड़ दिया। घटना से घर में रोना-बिलखना मचा रहा।  
विज्ञापन
जैथरा थाना, एटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार की रात एक युवक घर के पास लगे बिजली के खंभे के सपोर्ट वायर की चपेट में आ गया। इसमें आ रहे करंट की वजह से करीब एक घंटे तक चिपककर तड़पता रहा। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां मृत घोषित कर दिया गया। परिजन ने विद्युत निगम की लापरवाही से हादसा होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


घटना जैथरा थाना क्षेत्र धरौली गांव की है। गांव निवासी सर्वेश कुमार (35) की करंट लगने से मौत हुई है। चचेरे भाई जयपाल सिंह ने बताया कि सर्वेश रात करीब दो बजे मकान के बाहर लघुशंका के लिए गए थे। यहां पर विद्युत खंभा लगा हुआ है। इसके सपोर्ट वायर से हाथ छू जाने से वह गिर गया। तार के ऊपर गिरने से वह उसी में चिपक गया। आवाज सुनकर चबूतरे में सो रहीं दादी की आंख खुल गई। जमीन पर तड़प रहे सर्वेश को देखा और शोर मचाया।

यह भी पढ़ेंः- UP News: आधी रात को पत्नी के कमरे में था अंजान शख्स, शोर सुनकर पहुंचा पति, नजारा देख छूट गए पसीना
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि किसी तरह से तार को काटकर अलग किया। इस प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय लग गया। तब सीएचसी लेकर गए लेकिन हालत नाजुक होने की बात कहकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि विद्युत निगम की लापरवाही के चलते भाई की जान चली गई। तार में करंट आने की शिकायत पहले ही की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी फूलचंद ने बताया कि हादसे में युवक की मौत होने की जानकारी परिजन की ओर से दी गई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उन्हें सौंप दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें