फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बल्लभगढ़ से घर आ रहा युवक जहरखुरानी का शिकार

Sat, 06 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना पिलुआ के गांव बरई निवासी मानवेंद्र बल्लभगढ़ में रहकर नौकरी करता है। वहां से शनिवार की सुबह 8 बजे घर के लिए निकला था लेकिन दोपहर तक जब घर नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। तभी उनके पास मेडिकल कॉलेज से फोन पहुंचा कि मानवेंद्र अचेतावस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मानवेंद्र की मां गायत्री देवी ने बताया कि 11 बजे अलीगढ़ पहुंचने तक उनकी उससे बात हुई। उसके बाद फोन बंद गया तो चिंता हुई। फोन आने के बाद वह सीधी मेडिकल कॉलेज पहुंची। मानवेंद्र ने होश में आने पर बताया कि उसने सबसे बाद में कोल्डड्रिंक पी थी। उसी में कुछ मिला कर दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। जहरखुरान उसके पास से कपड़ों का बैग और कुछ रुपये ले गया। वहीं मोबाइल और पर्स युवक के पास ही मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें