फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं कार्यकर्ता

Fri, 08 May 2026 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जलेसर के नूंहखेड़ा में बैठक के दौरान मौजूद भाजपाई। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। भाजपा की ओर से जलेसर विधानसभा क्षेत्र के नौखेड़ा मंडल में संघ-संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूती देना। कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाना व केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना रहा। बैठक में बूथ स्तर की जवाबदेही तय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिकाओं को स्पष्ट करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही शक्तिकेंद्रों पर जाकर जानकारी के सूक्ष्म निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल प्रवासी नीरज गुप्ता ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता हनुमान की भांति शक्तिशाली है, बस उसकी शक्ति का सही आभास कराने की आवश्यकता है। समय आ गया है कि हम पूरी शक्ति के साथ संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करें और विघटनकारी शक्तियों को परास्त करने के लिए जुट जाएं। मंडल प्रभारी विजय मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन, चौबीस घंटे देश और संगठन की सेवा करता है लेकिन अब नई ऊर्जा और नए उत्साह के साथ काम करने की जरूरत है। मंडल अध्यक्ष सुरेश आशीष जादौन, आशू चित्रपाल, डॉ. रमेश वर्मा, सुरेश कुमार, पप्पू सिंह, बृजेश कुमार, नरेश चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें